परपोड़ी नगर पंचायत में कांग्रेस शासन दबंग नेता ने गरीबों की जमीन शातिराना तरीके से छीनी
परपोड़ी नगर पंचायत में कांग्रेस शासन दबंग नेता ने गरीबों की जमीन शातिराना तरीके से छीनी
कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रह चुका केशव साहू जमीन का बड़ा डीलर है 2017 में जमीन अपने नाम किया इसी दलाल ने और 2020 को भौतिक रूप से हड़प लिया फिर करोड़ों में दूसरे को बेच दिया पीड़िता दूरदेशनीन बाई निषाद का आरोप है कि रिकार्ड ऑन करने के समय में राजस्व विभाग के दस्तावेज में हुई छेड़छाड़ है
परपोड़ी। नगर में राजस्व विभाग का अजीब मामला सामने आया है। जिसमे 40 सालों से कृषि कर रहे किसान की भूमि किसी और की निकली है। सरकारी दस्तावेज कई बात को स्वयं पुष्टि करते लेकिन उचित कार्यवाही से अपने दूर रखते है। पीड़ित दूरदेशनीन बाई निषाद के अनुसार उनकी तीन पीढ़ी जिस भूमि में खेती कर रही थी। सन 2020 में नगर के ही एक व्यक्ति ने जुताई कर दिया। जिसकी लिखित सूचना थाने में दर्ज कराया गया। लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी दस्तावेज को पटवारी ने पूरी तरह बदल दिया था। क्योंकि तब दस्तावेज डिजिटल हो चुके थे।
घटना के विस्तार में दूरदेशनीन बाई के अनुसार 19 80-81 में उनके परिवार के झुक्कू निषाद को भूमि आबंटित हुई थी। जिस पर वे 40 साल काबिज रहे । 2017 में तत्कालीन पटवारी ने डिजिटल दस्तावेज संधारण में जानकारी बदल दी । उसके बाद से उसकी परेशानियों का अंत नहीं हुआ । क्योंकि दूसरा पक्ष नगर का रसूखदार व्यक्ति है। तव उसकी ही सरकार क़ाबिज़ थी और जहां भी सुनवाई के लिए गए निराशा ही मिली ।
दूरदेशनीन बाई निषाद के बहुत से तथ्य सही है। जैसे खसरा नंबर 176 सीलिंग की भूमि है। जो तत्कालीन पटवारी हल्का नम्बर 23, वर्ष 1980-81 के क्रमांक 44, आदेश दिनांक 14.09.1981 के अनुसार खसरा नंबर 30/14 रकबा 0.405 /1.00एकड़ लगन 1.50 रुपया की भूमि एसडीएम बेमेतरा के सीलिंग प्रकरण क्रमांक 7 अ/90ब/6 सन 1978-79 आदेश क्रमांक 05.08.1980 के अनुसार है। उपरोक्त सभी तथ्यों से तय है कि भूमि सीलिंग की है।
तथ्यों के अनुसार पूर्व की पटवारी हल्का नम्बर 23 जो अब पटवारी हल्का नम्बर 6 है। उपरोक्त हल्का नम्बर में खसरा नंबर 176 और उसके आसपास सीलिंग की भूमि है। पीड़ित दूरदेशनीन बाई निषाद ने यह जानकारी प्रशासन को दी है। इसे लगातार बेचा जा रहा है। दस्तावेज के अनुसार उपरोक्त भूमि के भाग को मेघनाथ और इरफान नाम के व्यक्ति को बेचा गया । इसमें तत्कालीन पटवारी की भूमि है। प्रशासन को करोड़ों की जमीन के मामले खुद जानकारी लेनी चाहिए। क्योंकि इसकी जानकारों जिला और राजस्व अनुविभाग में है।
खसरा नंबर 176 के सरकारी दस्तावेज में गड़बड़ किया गया है। 40 साल से मै और मेरे परिवार वाले उपरोक्त भूमि में कृषि कर रहे है। अचानक दूसरे ने 2020 में जुताई कर दिया। 2017 में सरकारी दस्तावेज को कम्यूटरीकृत किया गया तब ही दस्तावेज बदले गए है।
दूरदेशनीन बाई एवं अन्य
निवासी नगर पंचायत परपोड़ी
खसरा नंबर 176 मेरे और मेरे परिवार के नाम से दर्ज है। सभी आरोप गलत है। दूसरा पक्ष सभी जगह से वापस आ चुका है।
केशव साहू
निवासी नगर पंचायत परपोड़ी
मै यहां 6 माह पूर्व पदस्थ हुआ हूं। मुझे जितनी सरकारी दस्तावेज के अनुसार ही कार्य हुआ है।
विष्णु राम वर्मा
पटवारी
हल्का नम्बर 6
तहसील देवकर
जिला बेमेतरा