छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता मामले के मंत्री माननीय दयालदास बघेल के अथक प्रयासों से अंततः बेमेतरा को उपभोक्ता कोर्ट की सौगात मिल ही गई

उपभोक्ता आयोग कोर्ट बेमेतरा में खुलने के प्रयास करने वालो में माननीय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल, साजा से विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और अधिवक्ता संघ बेमेतरा के अध्यक्ष प्रणीश चौबे के लगातार प्रयासों के उपरांत 11 मई 2026 से नियमित उपभोक्ता कोर्ट आई आई टी कोबिया परिसर में लग रहा है जिसके लिए इन सभी महानुभावों को साधुवाद है जिन्होंने बेमेतरा जिले की जनता के लिए एक दिशा में प्रयास किया विदित हो कि जनवरी 2012 में बेमेतरा जिला की स्थापना से लेकर अब तक लगभग 14 वर्षों तक पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय पाने दुर्ग जिला केंद्र जाना पड़ता था बेमेतरा से दुर्ग 70 किलोमीटर में किसी उपभोक्ता परिवाद का केस प्रस्तुत करना और न्याय पाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता था पर अब बेमेतरा मे ही न्याय मिलेगा / बेमेतरा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के उदघाटन कर्ता जस्टिस गौतम चौरड़िया ने बताया जब वे राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष आए थे तब लगभग 10 हजार मामले विचाराधीन थे जो अब घटकर 5 हजार से कम हो गए हैं ये बड़ी उपलब्धि है जिला बेमेतरा में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के शुभारंभ अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल ने कहा राज्य आयोग के निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने कहा बेमेतरा जिला में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के आने के बाद अब दूर नहीं जाना पड़ेगा जो बड़ा ही राहत भरा है राज्य आयोग के सचिव उच्चतर न्यायिक सेवा से श्रीनिवास तिवारी ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विनय किशोर ने किया कार्यक्रम में विशेष तौर पर बेमेतरा प्रधान जिला न्यायाधीश सरोज नंद दास, न्यायाधीश डी आई जी रामकृष्ण साहू जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा के अध्यक्ष प्रणीश चौबे, उपाध्यक्ष विवेक पोल, सचिव डिकेन्द्र देवांगन, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य ओमप्रकाश चंद्राकर, सलमा शरीफ , अरविंद गोस्वामी, प्रसून शुक्ला आदि गण मान्य नागरिक गण उपस्थित थे

1 / 1

1.