जिला कार्यवाह सुनील पटेल बोले आज़ादी के आंदोलन से लेकर आज तक देश को मजबूत करने में संघ की बड़ी भूमिका रही है

दुर्ग संघचालक गंगाधर जाधव, जिला कार्यवाह सुनील पटेल, वरिष्ठ नेता गिरधर मढ़रिया,अध्यक्ष कौशल साहू, पार्षद हिरौंदी चन्देनिया, पोषण साहू, भास्कर राव, संतोष कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर दुर्ग के विवेकानंद उपनगर में युगाब्ध 5128 विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए भाग लिया, जिससे समूचा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। घोष की धुन और 'भारत माता की जय' से गुंजायमान हुआ नगर शताब्दी वर्ष के विशेष उत्साह के साथ आयोजित इस पथ संचलन में विवेकानंद उपनगर से बाल, तरुण और वरिष्ठ स्वयंसेवकों का अनूठा संगम देखने को मिला। घोष (बैंड) की सुमधुर और ओजस्वी धुन पर स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन जिस मार्ग से भी गुजरा, वहाँ का वातावरण 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। वार्ड 53 और 54 पोटियाकला में पुष्पवर्षा व भव्य स्वागत पथ संचलन के स्वागत के लिए वार्ड क्रमांक 53 और 54 (पोटियाकला) के नागरिक, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में सड़कों पर उमड़ पड़े। स्वयंसेवकों के कारवां पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और आरती उतारकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच सहित विविध सामाजिक व वैचारिक संगठनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। मंच पर प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखन लाल साहू, जिला संघचालक गंगाधर जाधव, मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह सुनील पटेल एवं उपनगर कार्यवाह संतोष कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता ने संघ की 100 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों के योगदान, समरस समाज के निर्माण और 'पंच परिवर्तन' के विषयों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। पुलिस प्रशासन व निगम का जताया आभार आयोजन को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पद्मनाभपुर पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, कार्यक्रम स्थल और उद्यान की त्वरित एवं उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारियों व स्वच्छता कर्मियों का विशेष धन्यवाद किया गया।

1 / 1

1.