IIT भिलाई से लगे कुटेला भाटा का बुजुर्ग 95Y रोते हुए बोला सरकार बेघर करेगी तो दुनिया से छोड़ कर चला जाऊंगा

आई आई टी भिलाई को ग्राम पंचायत कुटेला भाटा जमीन देने के नाम पर रसूखदार नेता जी ने बड़ा खेल किया गया है जिसका खुलासा ग्रामीणों ने किया है कि नेताजी के पिता ने अपनी काली कमाई से फार्म हाउस खरीदा था फिर इससे लगी हुई 5 एकड़ सरकारी ज़मीन पर भी कब्जा कर लिया और किसी दूसरे को चलाने के लिए दे दिया फिर अब जो लोग ग्राम पंचायत के अनुमोदन से विगत 60 वर्षों से काबिज हैं की जगह को नेता जी को देने एक फर्जी एम ओ यू को आधार बनाकर ऐसे 100 लोगों को बेघर करने प्रशासन दबाव बना रहा है चूंकि हाई कोर्ट बिलासपुर ने इस मामले में स्टे दे रखा है फिर भी प्रशासन सत्ता के दबाव में अग्रेसिव मोड पर काम कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने हर गरीब को घर देगी किंतु राजनैतिक रसूख वाले लोग सरकार को अपने जेब में रखने की बात करते हैं और सत्ता के शीर्ष नेतृत्व तक सही बात को नहीं पहुंचाने देते हैं इसलिए जनता को शासन के बीच दूरियां बढ़ती चली जा रही है अब चूंकि सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं और मात्र ढाई साल और शेष बचे हैं इस समय गरीबों के मकान उजाड़ना सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के लिए नुकसान का सौदा होगा इसलिए सत्ताधारी दल को जनता के हित में काम करना होगा नहीं तो फिर हार का सामना करना पड़ेगा अभी समय रहते में ही ऐसे नेताओं को जिनका कोई जन आधार नहीं है,मौका परस्त लोगों को सत्ता से दूर करके जिनका क्षेत्र में कोई स्वाभिमान नहीं बचा है जनता के विश्वास को जीत सकती है CM विष्णु देव साय की भाजपा सरकार तभी मोदी जी की गारंटी भी पूरी होगी

Files