बेमेतरा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के शुभारंभ अवसर पर राज्य आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गौतम चौरड़िया बोले यहां पर शीघ्र न्याय देने का प्रयास होना चाहिए

जस्टिस गौतम चौरड़िया ने बताया जब वे राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष आए थे तब लगभग 10 हजार मामले विचाराधीन थे जो अब घटकर 5 हजार से कम हो गए हैं ये बड़ी उपलब्धि है जिला बेमेतरा में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के शुभारंभ अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल ने कहा राज्य आयोग के निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने कहा बेमेतरा जिला में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के आने के बाद अब दूर नहीं जाना पड़ेगा जो बड़ा ही राहत भरा है राज्य आयोग के सचिव उच्चतर न्यायिक सेवा से श्रीनिवास तिवारी ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विनय किशोर ने किया कार्यक्रम में विशेष तौर पर बेमेतरा प्रधान जिला न्यायाधीश सरोज नंद दास, न्यायाधीश डी आई जी रामकृष्ण साहू जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा के अध्यक्ष प्रणीश चौबे, उपाध्यक्ष विवेक पोल, सचिव डिकेन्द्र देवांगन, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य ओमप्रकाश चंद्राकर, सलमा शरीफ , अरविंद गोस्वामी, प्रसून शुक्ला आदि गण मान्य नागरिक गण उपस्थित थे

1 / 1

1.