महासमुंद की प्रतिष्ठा नेत्री अल्का चंद्राकर बोली सक्षम द्वारा दिव्यांगों की सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय कदम है

आदरणीय श्रीमती अल्का चंद्राकर के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि नरेश चंद्राकर , संगठन मंत्री राम जी राजवाड़े, करण अग्रवाल, ओसराम साहू, हेमलता साहू की उपस्थित में सक्षम जिला ईकाई महासमुंद बागबाहरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम बी के बाहरा आर्ष कन्या गुरुकुल आश्रम में सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन मंत्र,संगठन मंत्र के साथ संत सूरदास जी, महामुनी अस्टावक्र व भारत माता के छाया चित्र पर फूल चंदन तिलक लगाकर किया गया।दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक और अंगवस्त्र द्वारा किया गया। सक्षम का पूरा नाम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल है। सक्षम की स्थापना 20 जून 2008 में हुई थी। संस्था के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मान प्राप्त स्वर्गीय दामोदर गणेश बापट जी थे।उन्होंने सक्षम दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के साथ साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने, उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराने के सफल प्रयास किए।सक्षम के द्वारा प्रति वर्ष कुछ महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। उनमें से एक सक्षम स्थापना दिवस भी है। श्री राम जी राजवाड़े द्वारा सक्षम के परिचय, पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी उपयोग और नागरिक कर्तव्य बोध के साथ सक्षम के विभिन्न प्रकोष्ठ व दिव्यांगजन के विषय में विस्तृत जानकारी दिए। राजेश कुमार नायक जिला सचिव महासमुंद द्वारा मंच संचालन किया गया और उनके द्वारा विराट प्रयागराज स्थल के ब्यवहारिक सुखद अनुभव को सबके सामने प्रस्तुत किया गया।नेत्र महाकुम्भ प्रयागराज 2025,उत्तर प्रदेश में 50 दिवस का सफल आयोजन सक्षम द्वारा किया गया था।जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कई बार आगमन हुआ था। उन्होंने सक्षम सेवा संस्थान की सेवा कार्यक्रम और उद्देश्य की कर्मठता को देखकर बहुत प्रसंशा किए। भारत में लगभग 13लाख से अधिक लोग कार्नीयल अंधनत्वसे पीड़ित हैं। इसलिए नेत्र महाकुम्भ में नेत्र जाँच लगभग साढ़े 4 लाख, चश्मा वितरण 2.50 लाख,नेत्र विशेषज्ञ 1500 और नेत्र ऑपरेशन 45000 हजार का अन्य राज्यों से आये भक्तों और दर्शनार्थीयों की दवाई व ऑपरेशन से उपचार किए गए थे। सक्षम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर रायपुर श्री राम मंदिर मे 58 ई-ट्राईसाकल वितरण किया गया था।जिसके एक ट्राई सायकल का कीमत लगभग सवा लाख है। मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का चंद्राकर द्वारा अपने उद्बोधन में महासमुंद सक्षम और दिव्यांगों के सेवा कार्य को देखकर अत्यंत सराहनीय किया गया। दिव्यांग श्री तोरण यादव, कु.प्रीति यादव,श्री भूपेंद्र पटेल और श्री वरुण निषाद को क्रमशः अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स, कबड्डी व विभिन्न खेलों के लिए प्रशस्ति पत्र व भारत माता के फोटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में दिव्यांगों का आत्म विश्वास बढ़ाते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने व समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए अतिथियों द्वारा आह्वान किया गया।इस कार्यक्रम में श्री मती उर्वशी साहू जी सक्षम जिला महिला प्रमुख, सह जिला महिला प्रमुख श्री मती सरिता नायक, ब्लॉक संयोजक श्री सूरज चंद्राकर जी,सक्रिय सक्षम सदस्य श्रीदुर्गा वस्त्रकार जी, श्री विनोद यादव जी, श्री चन्द्रकुमार टांडी जी,श्री आर्य प्रकाश चंद्राकर जी,श्री सुंदर यादव जी,श्रीमती खुशबू चक्रधारी, जी,अमिताभ जैन जी व दिव्यांगजन श्री बीजू पटनायक जी,श्री परमार जी,श्री गोविन्द पटेल जी, श्री टिकेश्वर यादव जी,श्री भरत वैष्णव जी,श्री श्रवण यादव जी,कुंती धिवर जी, बिंदा यादव जी, पदमा जांगड़े जी आदि लगभग 60 लोग उपस्थित रहें।

1 / 1

1.