दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मॉडिफाई पिकअप के गुप्त चेंबर से ₹4 करोड़ की अवैध नकदी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिला (छत्तीसगढ़):में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे एक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन के विशेष 'गुप्त चेंबर' से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। नाकेबंदी कर डबरापारा के पास दबोचा गया वाहन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (क्रमांक: CG 04 QU 5996) में भारी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस टीम ने डबरापारा के पास रात करीब 11:00 बजे सघन चेकिंग शुरू की। शंकास्पद वाहन को रोककर जब पूछताछ की गई, तो उसमें सवार दो व्यक्तियों—भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) और विष्णुदेव दुबे से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वाहन के पिछले हिस्से में बना था विशेष 'सीक्रेट चेंबर' वाहन की बारीकी से सघन तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पिकअप का पिछला हिस्सा पूरी तरह मॉडिफाई कर बंद किया गया था, जिसके भीतर एक गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) तैयार किया गया था। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई ₹4,00,00,000 (चार करोड़ रुपये) की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। आयकर विभाग को भेजी जा रही सूचना पकड़े गए दोनों संदिग्धों से रकम के वैध स्रोतों, मालिकाना हक और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता और वित्तीय पहलुओं की गहन जांच के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचित किया जा रहा है, ताकि वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। जारीकर्ता: पुलिस कार्यालय, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

1 / 1

1.