सक्षम के प्रयासों से बस्तर संभाग में 48 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर हेतू NeoBolt द्वारा पूर्व परीक्षण संपन्न

सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा मोटराइज्ड व्हीलचेयर वितरण प्रकल्प (फेज़–3) के अंतर्गत आज श्री जगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड व्हीलचेयर NeoBolt वितरण हेतु शारीरिक माप एवं पूर्व परीक्षण (Assessment) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए 40 दिव्यांगजनों का शारीरिक माप एवं आवश्यक परीक्षण किया गया। साथ ही ओडिशा से आए 8 दिव्यांगजनों का भी माप एवं पूर्व परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 48 दिव्यांगजनों का NeoBolt मोटराइज्ड व्हीलचेयर हेतु Assessment सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रकल्प दिव्यांगजनों को अधिक स्वावलंबी, गतिशील एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मोटराइज्ड व्हीलचेयर के माध्यम से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अनुरूप साहू अधीक्षक मेडिकल कॉलेज जगदलपुर; चंद्रप्रकाश देवांगन देवानंद समाज प्रमुख; हेमंत पांडे समाजसेवी; सक्षम प्रांत समन्वयक सतीश रजवाड़े ,रोशन चंद्राकर डिप्टी डायरेक्टर रेशम विभाग; श्रीमती प्राची गर्ग प्रांत बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय सेविका समिति; श्रीमती संगीता महापात्र राष्ट्रीय सेविका समिति; विश्वजीत सरमंडल, सक्षम मोटराइज्ड व्हीलचेयर वितरण प्रभारी; संजय पदवाड ; अविनाश , इंजीनियर, NeoMotion कंपनी; मानसिंह बंजारे कृषि अभियंता जगदलपुर; कुणाल चालीसगावरकर ; दुर्लभ पाणिग्रही ; मोहन पाणिग्रही ; संजय चंद्रा एवं आकाश गौतम सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सक्षम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल सहायक उपकरण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर करना है।

1 / 1

1.