दुर्ग जिले में दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर (06-17 सितंबर 2026)

छत्तीसगढ़ में सबसे कम पेंशन है दिव्यांगो को जिसके लिए सक्षम जैसी संस्थाएं सक्रियता से शासन से मांग कर रही हैं कि इसे अन्य राज्यों की तुलना में से बढ़ाया जाए समाज कल्याण विभाग दुर्ग, AIC, EIL तथा एलिम्को (ALIMCO) जबलपुर के तत्वावधान में निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविरों का आयोजन प्रातः 10:00 से शाम 04:30 बजे तक किया जा रहा है। शिविरों का विवरण: * प्रथम चरण (AIC प्रायोजित - दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन दोनों के लिए): * 06 सितंबर: भक्त माता कर्मा सांस्कृतिक भवन, सुपेला (दुर्ग, भिलाई निगम व जनपद क्षेत्र) * 07 सितंबर: मंगल भवन, भिलाई-चरोदा (भिलाई-चरोदा, कुम्हारी, जामुल, अहिवारा, धमधा क्षेत्र) * 08 सितंबर: रिसाली निगम सभागार (रिसाली, पाटन, अमलेश्वर, उतई क्षेत्र) * द्वितीय चरण (EIL प्रायोजित - केवल दिव्यांगजनों के लिए): * 15 सितंबर: भीमराव अम्बेडकर भवन, धमधा (कुम्हारी, जामुल, अहिवारा, धमधा क्षेत्र) * 16 सितंबर: सामुदायिक देवांगन भवन, पाटन (भिलाई-चरोदा, पाटन, अमलेश्वर, उतई क्षेत्र) * 17 सितंबर: स्वामी विवेकानंद भवन, पदमनाभपुर, दुर्ग (दुर्ग, भिलाई, रिसाली व जनपद दुर्ग क्षेत्र) आवश्यक दस्तावेज: * दिव्यांगजन: दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID, पहचान/आय प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट फोटो। * वरिष्ठजन: पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट फोटो। नोट: पूर्व में उपकरण प्राप्त कर चुके पात्र हितग्राही (ट्रायसायकल हेतु 3 वर्ष एवं मोटराइज्ड ट्रायसायकल हेतु 5 वर्ष पूर्ण होने पर) भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। शिविर में केवल चिन्हांकन होगा, वितरण बाद में पृथक शिविर द्वारा किया जाएगा।

2.

Previous