गंडई नगर पंचायत कांग्रेस प्रत्याशी लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो बोले यहाँ पर जिला स्तर को सुविधाएं मिलेंगी सभा में प्यारे लाल पटेल, राजकुमार पटेल, बालक दास डहरिया, तामेश्वर साहू, हुकुम पटेल, जेठू साहू, मोहर दास झरिया, मोहर दास झारिया उपस्थित रहे।

गंडई पंडरिया को आप सबके अनुसार साफ, सुंदर बनाना है। गंडई पंडरिया। नगर में चुनाव प्रचार प्रसार तेज हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई के कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो का प्रचार अभियान शनिवार को वार्ड 01 से 05 में हुआ । हमारे गंडई पंडरिया को आप सबके अनुसार साफ, सुंदर बनाना है। कांग्रेस के प्रचार अभियान में पार्षद पद के प्रत्याशी वार्ड 01 से तामेश्वर साहू, वार्ड 02 से सूरज नामदेव, वार्ड 03 से लियाकत अली, वार्ड 04 से वैशाली नामदेव एवं वार्ड 05 से अमन सोनी नुक्कड़ सभा में उपस्थित रहे । कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो ने अपनी सभाओं में कहा कि मुझे तो आपने हमेशा सम्मान दिया है । मैने नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव लड़ने का फैसला आप सबके आग्रह और समर्थन से लिया है। कांग्रेस की बैठक में सभी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए आम सहमति दी। मै गंडई को जिला स्तर की सुविधा दिलाने के लिए चुनाव मैदान में हूं। मुझे आप अध्यक्ष बनाओगे तो यह आपका ही सम्मान है। मैं 20 साल बाद चुनाव के मैदान में उतरा हूं । मेरा परिवार नगर के विकास में कभी पीछे कभी नहीं हटा है। कृषि उपज मंडी गंडई, गंडई में 30 बिस्तर अस्पताल, सुरही जलाशय सिंचाई योजना कांग्रेस और ख़ुशरो परिवार की देन है। जमीन की रजिस्ट्री गंडई में होने लगा है। वार्ड 01 के कांग्रेस पार्षद ने मंच निर्माण किया है। राजस्व संबंधित कार्य गंडई में हो रहा है। वार्ड 01 में कबीर कुटी का निर्माण हुआ । वार्ड 01 में हमर क्लिनिक का निर्माण हुआ है । ये चुनाव को आप सब मजदूर, किसान, युवा, महतारी के आशीर्वाद से लड़ रहा हूं । अध्यक्ष और पार्षद कांग्रेस के चिन्ह में बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील है। नगर में वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक की सभा में प्यारे लाल पटेल, राजकुमार पटेल, बालक दास डहरिया, तामेश्वर साहू, हुकुम पटेल, जेठू साहू, मोहर दास झरिया, मोहर दास झारिया उपस्थित रहे।

1 / 1

1.