कांग्रेस दुर्ग महापौर प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहु के नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व वेयर हाउस चेयरमैन व शहर विधायक अरुण वोरा बोले कांग्रेस शासन काल में...
कांग्रेस दुर्ग महापौर प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहु के नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व वेयर हाउस चेयरमैन व शहर विधायक अरुण वोरा बोले कांग्रेस शासन काल में दुर्ग शहर सरकार में लगभग 600 करोड़ के काम कराया है इस बार भी जनता कांग्रेस को ही चुनेगी जनता की जीत सुनिश्चित है
पार्षदो की संख्या बल होने पर भी विधानसभा चुनाव कांग्रेस हारी *दुर्ग महापौर* प्रत्याशी *प्रेमलता पोषण साहु* के नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व वेयर हाउस चेयरमैन व शहर विधायक अरुण वोरा बोले कांग्रेस शासन काल में दुर्ग शहर सरकार में लगभग 600 करोड़ के काम कराया है इस बार भी जनता कांग्रेस को ही चुनेगी जनता की जीत सुनिश्चित है महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी हर वार्ड में विकास कार्य किया थगडा बांध चौपाटी, शहर के हर चौक चौराहे का सौन्दरीकरण, सकरे रास्तो का चौडीकरण, नल जल योजना से प्रत्येक घरो को शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है, सफाइ व्यवस्था रोजाना कचरा हर वार्ड से कलेक्शन होता है निगम में एम आई सी मेम्बर्स को बैठने के लिए चेम्बर व सभागार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री मोतीलाल वोरा सभाग्रह बनाया गया है आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूलो का उनयन किया गया है जिसमें हजारों गरीब विद्यार्थी नि: शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं नगर में लाईब्रेरी का लाभ भी जनता को मिल रहा है किंतु एक वर्ष से राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद बीजेपी द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि शहर कांग्रेस सरकार द्वारा निगम में कोई कार्य ही नहीं हुआ यह कहा जाना गलत है क्योंकि नये भाजपा शहर विधायक द्वारा भी जब भी कोई कार्यक्रम दिया जाता है उसमे शहर सरकार की बराबर भागीदारी होती है किन्तु फिर भी हमारी सरकार को बदनाम किया जाता है जिसका जवाब शहर की जनता इस चुनाव में कांग्रेस को पुनः जीताकर देगी हामारे पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता पोषण साहु पर जनता भरोसा दिखायेगी और वे बहुमत से जीतेन्गी कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र साहु बोले राज्य की बीजेपी ने पिछड़ो का आरक्षण कम कर दिया जिस आरक्षण को कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने 72% तक कर दिया था उसे भाजपा सरकार ने पुनः 50% कर दिया और पिछड़ो का आरक्षण कम कर 14% कर दिया जो दुर्भाग्यजनक है राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा का फिर से व्यापारीकरण शुरू कर दिया है एक वर्ष में ही किसानों को ठगने का कार्य किया जा रहा है भाजपा ने राज्य की जनता से किया वादे को तोड़े है जो भाजपा विधान सभा चुनाव के पूर्व किसानों को एक मुश्त 3100 रुपये प्रति किविन्टल देने का घोषणापत्र दी थी चुनाव के बाद सरकार बनते हुए ही बदल गयी भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक व वर्तमान सांसद द्वारा कहा गया था कि किसानों को एक मुश्त राशि ग्राम पंचायत भवन से ही दे दी जाएगी किंतु आज किसान ठगा हुआ महसुस कर रहा है क्योंकि उसे अपना धान सोसायटी में परेशानी उठाकर बेचना पड़ रहा है और बदले में मात्र 2300 रुपये प्रति किविन्टल मिल रहा है इस धोखे का जवाब जनता इस नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीताकर देगी जो भाजपा सरकार के खात्मे को सुनिश्चित करेगा इस अवसर पर पूर्व महापौर आर एन वर्मा शहर ,गनी खान, राजेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, कन्या ढिमर, सन्दीप वोरा, अलताफ खान, हमीद खोखर आदि हजारो की संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थिति थे