संत शिरोमणि श्री सूरदास जंयती के अवसर पर जिला संघ चालक श्री महेश चंद्राकर बोले हम सभी को दिव्यांगों की सेवा सहायता करनी चाहिए

महासमुंद जिला - बागबाहरा : दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सक्षम सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ के जिला इकाई महासमुंद द्वारा शहर बागबाहरा के राधा कृष्ण मंदिर में संत शिरोमणी श्री सूरदास जी की जयंती मनाया गया।मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्राकर जी जिला संघ चालक , विशिष्ट अतिथि श्री लोकेश्वर चंद्राकर जी पार्षद , श्री विनोद यादव जी,शिक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अतिथियों का स्वागत गमछा , फूल, चन्दन गुलाल से किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन व सक्षम का परिचय श्री राजेश कुमार नायक जिला संयोजक, महासमुंद, सक्षम के उद्देश्य श्री मती उर्वशी साहू जी जिला महिला प्रमुख व सूरदास के जीवन परिचय श्री विनोद यादव जी द्वारा प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में श्री अविनाश कोसे जी जिला कला प्रमुख, श्री मती सरिता नायक जी जिला सह महिला प्रमुख, श्री दुर्गा वस्त्रकार जिला सदस्य, श्री डेविड साहू जी जिला युवा प्रमुख, श्री सूरज चंद्राकर जी, ब्लॉक संयोजक बागबाहरा,जिला समन्वयक श्री सुरेश साहू जी, ब्लॉक सदस्य श्री महेश वैष्णव जी,श्री अमिताब जैन जी, पुजारी व अन्य लोग उपस्थित रहें।

1 / 1

1.