मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है बोले सांसद विजय बघेल कि अब तो विद्यार्थियों के भाषणों और चित्रकलाओं में 'विकसित भारत' की झलक साफ साफ दिखने लगी है

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सांसद विजय बघेल ने बांटे प्रमाण पत्र पाटन: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पाटन में 'मेरा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'मेरे सपनों का भारत' राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल रहे। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों के भाषणों को सुना और उनकी चित्रकलाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सोच में 'विकसित भारत' की झलक दिखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी प्रदीप कुमार महिलांग, जे.पी. पाण्डेय, प्रदुमन लाल सिन्हा, कविता साहू, उषा चंद्राकर, मीरा, अनिल कुमार खेजा, मार्कण्डेय, सुरेश कुमार तिवारी, गुलेश्वर वर्मा, महेंद्र बहादुर, कामिनी साहू, योगिता साहू, हेमलता भाटिया ,प्रदीप महिलांग सेजस एवं अन्य विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

1 / 1

1.