दुर्ग में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोली पीड़ित महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर आवे उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का किया निरीक्षण; व्यवस्थाओं की सराहना पीड़ित महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर जानीं समस्याएं, केंद्र की सुविधाओं और स्वच्छता पर जताया संतोष दुर्ग: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की माननीया राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC), दुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री महोदया ने केंद्र की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और सेवाओं का गहन अवलोकन किया। हितग्राहियों से सीधी चर्चा और सुविधाओं का जायजा निरीक्षण के दौरान माननीया मंत्री महोदया ने केंद्र में अस्थायी आश्रय ले रहीं पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय चर्चा की और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने केंद्र द्वारा दी जा रही पांचों प्रमुख एकीकृत सुविधाओं—परामर्श (काउंसलिंग), विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता और अस्थायी आश्रय व्यवस्था—का विस्तार से अवलोकन किया। उत्कृष्ट कार्यों और स्वच्छता की प्रशंसा केंद्र परिसर की उच्च स्तरीय साफ-सफाई, अनुशासित वातावरण और स्टाफ के समर्पित सेवा भाव पर गहरा संतोष व्यक्त करते हुए माननीया मंत्री महोदया ने सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे त्वरित न्याय और आश्रय प्रदान करने में यह केंद्र अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी इस गरिमामयी निरीक्षण अवसर पर संचालक महोदया (महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी (जिला दुर्ग), केंद्र प्रशासक, काउंसलर तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 1

1.