किसान नेता प्रशांत चंद्राकर बोले भोले भाले किसानों को ठग रहे हैं बिजली ठेकेदार

Big breking: भिलाई 3 चरौदा सिरसा के किसानों के हक का 15 लाख रुपया गबन कर दिया गया है ट्रांसमिशन लाइन बनाने वाली ठेकादार कंपनी ने खेतों में टावर लगाने के लिए किसानों से अनुबंध किया किंतु मुवाबजे की राशि नहीं दिए ऊपर से फसल अलग बर्बाद कर दिए जिसकी शिकायत किसानों द्वारा तहसीलदार, एस डी एम और कलेक्टर दुर्ग से किए हैं जिसकी अभी तक सुनवाई नहीं होने पर किसानों में लगातार असंतोष बढ़ते जा रहा है जो अब एक बड़े किसान आंदोलन के रूप में बदलने वाला है इसके पहले दुर्ग से लेकर राजधानी रायपुर तक भारत माला रोड प्रोजेक्ट में किसानों की मुवाबाज राशि में गड़बड़ी हुई है जिसकी जाँच चल रही है उसमें कई पटवारी, आर आई, तहसीलदार और एस डी एम पर कार्यवाही हुई है कुछ बच गए हैं अब इसी प्रकार का फ्रॉड यहां भिलाई 3 चरौदा सिरसा के किसानों के साथ किया जा रहा है जिसकी शिकायत तो हमने पहले ही कर दिया है किंतु अगर कार्यवाही नहीं होती है तो हम सब बड़ा किसान आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन की होगी

1 / 1

1.