CM विष्णुदेव साय ने कहा स्व. श्री रूपनारायण सिन्हा सदैव संगठक योगी के रूप में जाने जायेंगे

सीएम श्री विष्णु देव साय, वरिष्ठ स्वयं सेवक श्री बिसरा राम यादव,पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैंस, क्षेत्रीय संघ चालक डॉ पूर्णेंदु सक्सेना जी,वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, संघ प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी, श्री राम जी राजवाड़े जी, श्री पूर्णेंद सिंहा जी विधायक धर्म लाल कौशिक जी, श्री राजेश मूणत, सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गिरधर मढ़रिया जी, श्री गोपाल टावरी जी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जी,श्री गोविंद राम बसोने जी, श्री आकाश दीप गुप्ता जी, भाजपा के श्री ओंकार बैंस जी, श्री प्रहलाद रजक जी, अन्य कई वरिष्ठ स्वयं सेवक, सामाजिक प्रमुख,राजनैतिक दल प्रमुख एवं हजारों की संख्या में गण मान्य नागरिक उपस्थित हो स्व श्रद्धेय जी रूप नारायण सिन्हा जी को श्रद्धासुमन माटी अर्पित किए रायपुर 27 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। उन्होंने संगठन, जनसेवा, योग तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार, संगठन और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

1 / 1

1.