दुर्ग सांसद विजय बघेल बोले आदिवासी समाज में भाईचारे की जीवन शैली को हमें आत्मसात करना चाहिए

ST वर्ग को PM आवास,श्रम कार्ड,स्वास्थ्य कार्ड, मसूर मिनी किट एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया दुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज बीआईटी कॉलेज में सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। सांसद श्री विजय बघेल ने बिरसा मुंडा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे प्रदेशवासी ’जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले में भी आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 7 बालक एवं 4 कन्या छात्रावास इस प्रकार कुल 11 अनुसूचित जनजाति के छात्रावास संचालित है जिसमें 220 बालक एवं 227 कन्या कुल 447 विद्यार्थी निवास करते हुए अध्ययनरत है इन छात्रावासों से बहुत से विद्यार्थी महत्वपूर्ण शासकीय पदों पर चयनित हुए है। इस अवसर पर जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णतः प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मसूर मिनी किट, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर श्री एम.भार्गव, एडीएम श्री अरविंद एक्का, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा, एसडीएम श्री हरवंश मिरी, कंडरा समाज अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, कंवर समाज अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार, हल्बा समाज श्री मंथीर खलेंद्र, जनजातीय गौरव समाज सलाहकार श्री सीताराम ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। समाचार क्रमांक 1202 ःः000ःः

1 / 1

1.