सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश अवस्थी ने कहा कि हम नेत्रदान के माध्यम से किसी का अंधेरा जीवन रौशन कर सकते हैं

सक्षम रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर ने संस्था के 'दिव्यांग मित्र कार्यक्रम' की जानकारी देते हुए आंखों की सुरक्षा, दिव्यांग सहायता और समाज सेवा पर रायपुर जिला सक्षम कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी रायपुर के खरोरा में सक्षम जिला रायपुर द्वारा समाज में दृष्टिदान और दिव्यांग कल्याण के प्रति चेतना फैलाने के उद्देश्य से एमिटी विश्वविद्यालय, खरोरा में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी. प्रसाद सहित लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: डॉ. राजेश अवस्थी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजेश अवस्थी ने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से हम किसी का अंधेरा जीवन रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रांतियों से दूर रहकर नेत्रदान के संकल्प के लिए प्रेरित किया। दिव्यांग कल्याण एवं संस्था का परिचय * सक्षम की पहल: सक्षम रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर ने संस्था के 'दिव्यांग मित्र कार्यक्रम' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर वितरित की जा रही हैं। * संगठन का उद्देश्य: जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जंधेल ने सक्षम की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और पदाधिकारियों का परिचय दिया। डिजिटल दौर में आंखों की देखभाल रायपुर जिला दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. शिवाकांत दुबे ने छात्रों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले 'ड्राई आई syndrome' (आंखों में सूखापन) और अन्य समस्याओं से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 5 विद्यार्थियों ने भरा संकल्प पत्र कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आकर्षण एमिटी विश्वविद्यालय के 5 विद्यार्थियों द्वारा लिया गया नेत्रदान का संकल्प रहा, जिन्होंने मौके पर ही फॉर्म भरे। आयोजन में जिला महिला प्रमुख डॉ. संगीता कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहीं। (रिपोर्ट: बोद्धिसत्व धुरंधर - संपर्क प्रमुख, युवा आयाम, जिला रायपुर)

1 / 1

1.