Water Management से शहरी क्षेत्रों में वर्षा के जल का संचयन पर तकनीकी सेमिनार का आयोजन एज्युकेशन हब ट्विन सिटी दुर्ग भिलाई में इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस (IBC) के द्वारा किया जा रहा है

नेपाल में आयी बाढ़ की तबाही में चीन का हाथ है को देखते हुए कहा जा सकता है कि क्या पूरे विश्व जल युद्ध की भयानक स्थिति की ओर बढ़ रहा है भिलाई/दुर्ग:इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस (Indian Buildings Congress - IBC) के दुर्ग-भिलाई लोकल चैप्टर द्वारा आज, शनिवार, 26 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक विशेष तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खमरिया, भिलाई के प्रांगण में संपन्न होगा। इस सेमिनार का मुख्य विषय "WATER MANAGEMENT with special reference to Rain Water Harvesting in the Urban Areas" (शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन के विशेष संदर्भ में जल प्रबंधन) रखा गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और सिविल इंजीनियरों को जल संरक्षण की नई तकनीकों से अवगत कराना है ताकि वे अपने सामाजिक एवं पेशेवर कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता: * मुख्य वक्ता (Key Note Address): श्री प्रतीक दीक्षित (प्रभारी संयुक्त संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, दुर्ग)। * विशेष अतिथि (Special Guest): श्री आनंद कुमार त्रिपाठी (अध्यक्ष, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई)। * विषय विशेषज्ञ (Topic Expert): डॉ. आर. पी. देवांगन। आयोजन समिति: यह आयोजन IBC दुर्ग-भिलाई चैप्टर के पदाधिकारियों—अध्यक्ष डॉ. राजेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष इं. संजीव कासलीवाल, मानद सचिव इं. शुभ्रकांत ताम्रकार एवं कोषाध्यक्ष इं. भीमेंद्र कुमार देशमुख के मार्गदर्शन व नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। IBC के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों, इंजीनियरों तथा तकनीकी विशेषज्ञों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ उठाएं और जल प्रबंधन की नई दिशाओं में अपना सहयोग प्रदान करें।

1 / 1

1.