Durg में CM सायं के सुशासन तिहार में निगम क्षेत्र में मात्र 11 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 248 Cr का भूमि पूजन
Durg में CM सायं के सुशासन तिहार में निगम क्षेत्र में मात्र 11 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 248 Cr का भूमि पूजन
कांग्रेस सरकार भी गुटबाजी का शिकार होकर ही गिर गई थी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में तीनों इंजन अलग अलग दिशा में दौड़ रहे हैं दुर्ग शहर निगम सरकार की मुखिया जिले के कई अधिकारियों से नाराज चल रही हैंकुछ दिनों पूर्व ही दुर्ग निगम में बैठक के दौरान अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है विधायकों के समर्थक पार्षद गणों में अपने नेताओं के साथ एक नई लॉबिंग ने दुर्ग जिले की राजनीति को नया रंग दे दिया है जिसने देखा जा रहा है कि भाजपा को सत्ता मिल गई है किंतु पार्टी स्तर पर समन्वय की कमी से जूझ रहे हैं भाजपा संगठन में दुर्ग और भिलाई जिले में अच्छा नेतृत्व तो है लेकिन सांसद,विधायकों और महापौर जैसे बड़े नेताओं के बीच ज़िलों के संगठन का प्रभाव नहीं पड़ रहा है नतीजन दुर्ग में बड़ी खींच तान चल रही है और प्रशासनिक अधिकारी इन सब बातों को जानकर मौन समझदारी से भ्रष्टाचार को अंजाम दिए चला जा रहे हैं फिर चाहे वह विकास कार्यों की गुणवत्ता से जुड़ा हुआ हो या पब्लिक सर्विसेस का मामला हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है जो भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति पर एक बड़ा दाग धब्बा छोड़ रहा है दुर्ग निगम को ही ले ले तो जनता से जो टैक्स निगम ले रहा है उस पर अभी भी झोल हो रहा है पुरानी आउटसोर्सिंग कंपनी ने निगम के बिहाफ में टैक्स वसूली किया किंतु निगम में जमा नहीं किया उसकी जॉच अभी भी अधूरी है वर्तमान में भी इस कंपनी के एजेंट गुप चुप तरीके से टैक्स ले रहे हैं जिसकी जानकारी निगम के आला अधिकारी से लेकर कमिश्नर तक सभी को है किंतु कोई कार्यवाही नहीं किया जाना संदेह को जन्म देता है इसी प्रकार PM आवास योजनाओं AHP में भी चल रहा है कहा ये आवास योजनाएं 10-10 वर्षो से चल अपूर्ण चल रही है कई ठेकादारों को दिखावे के ब्लैक लिस्ट किया किंतु बैंक डोर से उन्हें ही फिर काम दे दिया गया है इसमें भी भाजपा सरकार की छवि खराब होने की पूरी पूरी संभावना बनी हुई है सफाई कार्यों के बारे में तो जग जाहिर है दुर्ग निगम की सामान्य सभा में विपक्ष के पार्षद तो छोड़ दे किंतु भाजपा पार्षदों ने ही शहर सरकार की मुखिया महापौर दुर्ग के बजट अभिभाषण को विरोध कर बुरी तरह प्रभावित किया जिस पर भाजपा के जिला संगठन ने आज तक कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं किया दुर्ग जिला में सबसे ज्यादा प्रभावित दुर्ग शहर निगम व विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य है पूर्व की घोषणाओं पर कार्य की प्रगति बहुत ही धीमी है 2 वर्षों के भाजपा शासन में निगम दुर्ग सीएम के इस बड़े कार्यक्रम में मात्र 11 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन हो रहा है जो ये दर्शाता है कि विकास की गति कितनी तेज है किंतु दुर्ग शहर में अवैद्य कब्जों की भरमार है जिसके कारण जनता ट्रेफिक से जुझती रहती है पटेल चौक से स्टेशन रोड पर रोड को दोनों साइड से अवैद्य कब्जा किया गया है उसके बाउजूद निगम अधिकारियों ने बीचों बीच चौड़े डिवाइडर और अब फैंसी ग्रील बनवा दिए वाह वाही मिलेगी जैसे कि शहर को सुंदर बना दिया गया है किंतु जनता को इससे और परेशानी ही झेलनी पड़ रही है कुछ वेंडर तो अब इन घेरों के अंदर ही समान बेच रहें हैं जिससे जाम लगता ही है तथा चौड़े डिवाइडर के चलते दो कारे तो छोड़ दे एक कार व रिक्शा भी रोड़ पर मुड़ने में दिक्कत देता है जाम लग ही जाता है खुद कचहरी के पास भाजपा कार्यालय दुर्ग के सामने कई बार घंटो घंटो का जाम लग जाता है भाजपा कार्यालय के बाजू में भी अवैद्य कब्जा कई सालों से है जिसे ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद भी आज तक नहीं हटाया गया और तो और जिसके बारे में कोई चिंतन नहीं है कि जनता कितनी परेशान होती है भाजपा को लगता है कि सब अच्छा चल रहा है किंतु कब तक यदि पांच साल ऐसे ही चलता रहा तो जनता साथ छोड़ देगी