दुर्ग:CM साय बोले सुशासन तिहार केवल सरकारी योजनाओं की समीक्षा नहीं वरन जनता की समस्याओं का समाधान करना है

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जेआरडी स्कूल मैदान में आगामी 31 मई 2026 को सीएम विष्णु देव साय ने विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन किया कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा,दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व केबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडे, जागेश्वर साहू, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन में शामिल कार्यों में 77 एम.एल.डी. एस.टी.पी. निर्माण कार्य, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट निर्माण एवं मशीनरी स्थापना कार्य, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, नालंदा परिसर निर्माण, शहर के विभिन्न वार्डों में सी.सी. एवं आर.सी.सी. नाली, पुलिया, सीसी सड़क एवं डामरीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन, केनाल रोड निर्माण, सिकोला नाला निर्माण, जलागार निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी भूमि पूजन किया गया। लोकार्पण किए गए कार्यों में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मॉडल स्ट्रीट फूड हब, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण कार्य, मेनोनाईट चौक से चौपाटी तक मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन तथा गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी तक मार्ग उन्नयन कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम अंतर्गत कुल 25 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसकी कुल लागत राशि 1132.75 लाख रुपये तथा भूमिपूजन कार्यों की कुल लागत राशि 24801.99 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 191 विकास कार्य लगभग 25934.74 लाख रुपये की लागत से शहर विकास को नई दिशा देगा। जनसंपर्क/राजू बक्शी

1 / 1

1.